बॉलीवुड की सेक्सी ब्यूटीज़ के बदलते फैशन ट्रेंड के साथ-साथ अब उनका हेयर स्टाइल के साथ भी तेजी से बदल रहा है। सेक्सी लुक के लिए बॉलीवुड के स्टार्स बालों के साथ नया प्रयोग करते रहते हैं। इन दिनों भी कुछ स्टार फिल्मों में अपना लुक बदलने के लिए छोटे बाल करवाएं हैं। इनका कहना है कि इससे पूरी पर्सनालिटी बदल जाती है।
प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘प्यार इंपॉसिबल’ में बिदांस लड़की के रोल में छोटे बा में नजर आई। छोटे बाल के कारण न सिर्फ वह अपनी वास्तविक उम्र से छोटी लग रही थी बल्कि ट्रेडी भी नजर आई। उनके इस रूप के कारण दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। दीपिका पादुकोण :फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ में दीपिका ने छोटे बाल क्या करवाएं कि यह फैशन ट्रेंड बन गया। आज बहुत से यंग गल्र्स को आप छोटे बाल में देख सकते हैं। दीपिका का यह कूल लुक लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं।
रानी मुखर्जी: फिल्म ‘हम तुम’ में छोटे बाल के कारण रानी अपने ट्रेडीशनल लुक से काफी अलग नजर आई। पहली बार दर्शकों को लगा कि छोटे बाल में भी रानी कम ग्लैमरस नहीं लगती हैं। काजोल: फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल के बिदांस लुक के कारण दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं। उनका टॉम बॉय लुक उनके कैरेक्टर के साथ इतना सूट किया कि उस दौर में कॉलेज गोइंग गल्र्स का यह फैशन स्टेटमेंट बन गया था।
प्रिटी जिंटा: गालों पर डिंपल, आंखों में चमक और ताजगी का कांबिनेशन अगर देखना है तो वह सिर्फ प्रिटी जिंटा में ही मिलता है। फिल्म ‘लक्ष्य’ मेंं उन्होंने छोटे बाल वाली पत्रकार की भूमिका की हैं। छोटे बाल के कारण इस फिल्म में उनकी पूरी पर्सनालिटी बदल गई है। प्रिटी को भी अपना यह लुक इतना पसंद आया कि वह अपने असली बालों को छोटे करवाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं।
ब्यूटीज़ के बदलते फैशन ट्रेंड के साथ-साथ हेयर स्टाइल
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.


Ask Questions If you Have any ?