Search results for पुराने प्रेमी

भिड़ेंगे दो पुराने प्रेमी सलमान खान और ऐश्वर्या राय

फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस बार सितम्बर का महीना काफी खास होगा|इस बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दो पुराने प्रेमी|अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्में इस बार ईद पर आमने-सामने होंगी|अभिनेता से निर्माता बने सलमान के भाई अरबाज़ खान की फिल्म ‘दबंग’ में सलमान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे|वहीं विपुल शाह की ऐश्वर्या राय स्टारर ‘एक्शन रिप्ले’ भी इसी समय रिलीज़ होगी|हालांकि फिल्म के डायरेक्टर आपस में इस प्रतिस्पर्धा को नकारते हैं|
विपुल शाह का कहना है कि वो और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं ऐसे में किसी प्रतिस्पर्धा का सवाल ही नहीं उठता|लेकिन ऐश और सलमान के फैंस के लिए तो ये मौका काफी दिलचस्प होगा|दोनों साथ नहीं मगर फिल्म के माध्यम से आमने-सामने तो आने ही वाले हैं|अब देखना ये होगा कि इस जंग में बाज़ी कौन मारता है|सलमान की दबंगाई या ऐश की कातिल अदाएं