नई दिल्ली. आईपीएल आयुक्त ललित मोदी और विदेश मंत्री शशि थरूर विवाद में नया ट्विस्ट लाने वाली गेब्रिएला दिमित्रिएदिस के बारे में जानने के लिए सब उत्सुक हैं। आखिर मोदी क्यों नहीं चाहते थे कि यह हसीना भारत में ज्यादा दिन तक टिकें। यह सवाल सबके मन में है पर जवाब शायद सिर्फ मोदी ही जानते हैं।
गूगल पर ढूंढने की लाख कोशिशों के बाद इस दक्षिण अफ्रीकी मॉ़डल की सिर्फ हॉट तस्वीरें ही निकल कर आती हैं। पर आईपीएल कमिश्नर से उनकी क्या तनातनी है इसका कोई सुराग नहीं मिलता। गेब्रिएला के बारे में सिर्फ यही जानकारी है कि वो आईपीएल-2 में मिस बॉलीवुड की फाइनलिस्ट थीं।
दक्षिण अफ्रीका में हुई इस प्रतियोगिता में गेब्रिएला पहले स्थान पर रहीं थीं। पर जब ईनाम देने की बारी आई तो मोदी उनका वीजा रुकवाने में जुट गए। प्रतियोगिता जीतने के बाद तो इस दिलकश हसीना ने अपनी ईनामी राशी चैरिटी में देने की बात तक कही थी।
क्या है वीजा का चक्करगौरतलब है कि गेब्रिएला का वीजा फरवरी 2010 में खत्म होने वाला था। उसके नवीकरण के लिए गेब्रिएला ने डरबन स्थित भारतीय पासपोर्ट ऑफिस में अर्जी दी थी। मिस आईपीएल बॉलीवुड की विजेता अक्टूबर 2009 में छह महीने के वीजा के साथ भारत आईं थीं।
मोदी से कनेक्शनगेब्रिएला का मोदी से संबंध तो जाहिर नहीं हुआ है पर शाहरुख खान की प्रशंसक आईपीएल आयुक्त को अपना दोस्त बताती हैं। पासपोर्ट खो जाने के बाद गेब्रिएला ने मोदी से लगातार संपर्क बनाए रखा था।
कौन हैं गेब्रिएला
गेब्रिएला मॉडलिंग में जाने से पहले जोहानिस्बर्ग में एक स्टूडेंट थीं। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी के लिए प्रमोटर के रूप में भी काम किया। वर्तमान में गेब्रिएला एक प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी मॉडल के रूप में जानी जाती हैं। अपनी स्कूल की दोस्त किम्बरले वुड के साथ मिलकर एक कम्युनिकेशन कंपनी भी चलाती हैं। पोर्ट एलिजाबेथ की पार्सन हिल की रहनेवाली गेब्रिएला 16 साल की उम्र से मॉडलिंग में आगईं थीं।
गेब्रिएला प्रसिद्ध फैशन मैग्जीन एफएचएम के कवर पेज पर भी जलवा बिखेर चुकी हैं। मिस आईपीएल बॉलीवुड की फाइनलिस्ट के रूप में डेक्कन चार्जर्स टीम से जुड़ी थीं।
People Found:
- आईपीएल गेब्रिएला


Ask Questions If you Have any ?