लंदन। लंदन। कोई किसी से किस हद तक नफरत कर सकता है, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। यह घटना है ब्रिटेन की राजधानी लंदन की। यहां रहने वाले 63 वर्षीय बॉडी बिल्डर ब्रेन जॉन और उनकी 34 साल की पत्नी के बीच के संबंध काफी समय से कड़वे चल रहे थे। दोनों ने अदालत में तलाक की अर्जी दे रखी थी। परंतु यह तलाक एक भूचाल के रूप में सामने आया।
अदालत ने तो दोनों का तलाक मंजूर कर अलग-अलग रहने की अनुमति दे दी, परंतु ब्रेन को यह नागवार गुजरा। फैसला मिलने के बाद वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा। वहां उसकी पत्नी तलाक की पार्टी मनाने की तैयारी कर रही थी। यह देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया। बारह बार चाकू उसके शरीर में उतारने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को फोन लगाया और कहा कि मैंने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है और प्लीज उसे बचा लो।
चाकू मार दिया और कहा प्लीज उसे बचा लो।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.


Ask Questions If you Have any ?