पांच मील में फैली एक झील रातों-रात सूख गई

Lake1

चिली के पैटागोनिया की पांच मील में फैली एक झील रातों-रात सूख गई और उसकी जगह रह गया 30 फीट गहरा गड्ढा। दुनियाभर के वैज्ञानिक, यूएफओ समर्थक और असामान्य घटनाओं पर यकीन करने वाले इसे लेकर कई तरह की थ्यौरीज़ देते हैं, फिर भी इस घटना के करीब तीन साल बाद भी कोई इसका ठोस कारण नहीं बता सका है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि लबालब झील अचानक सूख गई। मई 2007 में चिली के मागालानेस प्रांत के रेंजर्स अपनी रूटीन गश्त के दौरान वहां एक झील को सूखा देखकर आश्चर्य में पड़ गए, क्योंकि इससे दो महीने पहले ही उन्होंने इसे पानी से लबालब देखा था। जैसे ही यह खबर फैली, लोगों को लगा कि यह अफवाह होगी, हकीकत में ऐसा नहीं हो सकता।

फिर भी यह सच था, वहां पानी की जगह बस थोड़ी सी बर्फ बची थी। इस घटना को लेकर जियोलॉजिस्ट कई तरह के तर्क देते हैं। फिर भी कोई इसका सही जवाब नहीं दे पाया है। कुछ का कहना है कि झील के तल में बड़े-बड़े क्रेक्स देखे गए थे। तो क्या पानी इन क्रेक्स से बाहर निकल गया? क्या वहां कोई भूकंप आया था?

Related Posts

Ask Questions If you Have any ?

Leave a Reply