राजा जी पार्क में : गोरे बाबाओं का काला कांड

park1

हरिद्वार. एक तरफ हरिद्वार में चल रहा महाकुंभ समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ महाकुंभ स्नान करने आए कुछ विदेशी सैलानियों के कारण राजाजी राष्ट्रीय पार्क चर्चा का कारण बन चुका है। जी हां राजाजी पार्क में पिछले 4 दिनों से कुछ विदेशी रेव पार्टी मना रहे है। ये सभी एक नागा बाबा के शिष्य बताए जाते है और पिछले दिनों ही इन लोगों ने कुंभ में स्नान करने के बाद हरिद्वार से १६ किलोमीटर दूर राजा जी पार्क में आकर डेरा डाल दिया है।

विदेशी हिप्पी है

दरअसल ये सभी विदेशी हिप्पी है जिसमें आयरलैंड, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से जुड़े सैलानी है। वन विभाग ने इनकी रेव पार्टी को रोकने का प्रयास किया लेकिन चरस, गांजे और भांग की ठंडई में ये सभी इतने मस्त माहौल में अपनी जिंदगी जी रहें है कि वे यहां से टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे है।

साधुओं के इस समूह में महिलाएं भी है और भांग की ठंडई में ये सभी इतने मंत्रमुग्ध है कि अश्लील डांस करने से भी बाज नहीं आ रही है और इनकों अपने कपड़े तक का होश नही रह रहा है।
यहां ये सभी आपको भगवा चोले में भजन गाते हुए दिखाई दे जाएगें। कोई साधु आपको पेड़ पर चढ़ा भजन गाता हुआ दिखाई दे जाएगा, कुछ देर बाद अन्य दूसरे बाबा भी पास आ जाते है और वे भी भजन गाते हुए नाच और डांस में इस कदर खो जाते है कि इनकों अपने वस्त्रों का भी ख्याल नहीं रहता है। ऐसा ही कुछ हाल हिप्पी महिलाओं का भी है।

35 से 40 सैलानी जा चुके है

उधर वन अधिकारियों का कहना है कि हालांकि 35 से 40 सैलानी जा चुके है लेकिन अभी भी इनकी अच्छी खासी संख्या यहां पर बनीं हुई है।

People Found:

  • नागा बाबा
  • भगवा पार्टी में अश्लील नाच
  • रेव पार्टी

Related Posts

Ask Questions If you Have any ?

Leave a Reply