मोनोकल कोबरा सांप को ढूंढने में 60 लाख रुपए का बिल

 

cobra-snake1

 

बर्लिन. जर्मनी के एक घर में एक विषैला सांप ढूंढ निकालने का खर्च गृह-स्वामी को बहुत महंगा पड़ा। उसे इस काम के लिए 88,000 पाउंड या करीब 60 लाख रुपए का बिल थमा दिया गया है। इस सांप को ढूंढने में तीन हफ्ते लगे और अंत में जब यह मिला तो इसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। म्यूलहीम शहर के अधिकारियों ने बताया कि एक फीट लंबा मोनोकल कोबरा गत दिनों अपने टैंक से बाहर निकल गया था। इसे ढूंढने के लिए पूरा घर खाली करवाया गया था।

सभी दीवारों को चैक किया गया और लकड़ी की फर्श को खुदवाया गया। फायर ब्रिगेड ने इस कोबरा को पकड़ने के लिए जगह-जगह शिकंजे लगाए थे। आखिर में कोबरा पकड़ा गया लेकिन ज्यादा थकान की वजह से इसकी मौत हो चुकी थी।

Related Posts

Ask Questions If you Have any ?

Leave a Reply