3.75 अरब रु. सालाना वेतन

न्यूयार्क. ओरेकल सॉफ्टवेयर के सीईओ लैरी एलिसन का नाम वर्ष 2009 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले अमेरिकी सीईओ के रूप में उभरा है। पिछले साल उन्होंने 8.45 करोड़ डॉलर (करीब 3.75 अरब रु.) सालाना वेतन प्राप्त किया है।

‘सीएनएनमनी’ वेबसाइट ने रिसर्च फर्म इक्विलर के आंकड़ों के आधार पर अमेरिका के 10 सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ की सूची जारी की है। इसमें एलिसन को पहले स्थान पर रखा गया है। वेबसाइट ने कहा है कि एलिसन ने अपने वेतन का बड़ा हिस्सा स्टॉक ऑप्शन के रूप में प्राप्त किया है, जो करीब 7.8 करोड़ डॉलर (करीब 3.46 अरब रु.) का रहा है।

सूची में दूसरे स्थान पर बोस्टन साइंटिफिक के सीईओ रे इलियट का नाम है। उन्हें सालाना वेतन के रूप में 3.34 करोड़ डॉलर (करीब 1.48 अरब रु.) मिले। इसी तरह ओक्सीडेंटल पेट्रोलियम के रे इरानी 3.14 करोड़ डॉलर (करीब 1.39 अरब रु.) के वेतन के साथ तीसरे और सॉफ्टवेयर कंपनी हेवलेट पैकर्ड के मार्क हर्ड 2.42 करोड़ डॉलर (करीब 1.07 अरब रु.) के साथ चौथे क्रम पर रहे हैं।

इक्विलर ने अपने अध्ययन में 199 बड़ी कंपनियों के 200 सीईओ के वेतन पैकेज का अध्ययन किया था। इन सभी कंपनियों की आय 5.7 अरब डॉलर (करीब 253.30 अरब रु.) से अधिक

Related Posts

Ask Questions If you Have any ?

Leave a Reply